गणतंत्र दिवस भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतंत्र से नवाजा गया था और इस अवसर पर सरकारी अवकाश होता है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।
वतन हमारा मिसाल मोहब्बत की
तोड़ता है दीवार नफरत की
मेरी खुश नसीबी मिली ज़िन्दगी इस चमन में ।
भुला न सके कोई इसकी खुशबु सातों जनम में।
देश भक्तो की बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम
कोई पूछे कोन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम।
लड़े जंग वीरों की तरह,
जब खून खौल फौलाद हुआ
मरते दम तक डटे रहे वो,
तब ही तो देश आजाद हुआ।